Honey Singh Biography In Hindi, हनी सिंह का जीवन परिचय!

yo yo honey singh jivan parichay biography in Hindi, Honey Singh Biography In Hindi, हनी सिंह का जीवन परिचय!

इस पोस्ट में आपको हनी सींग सिंगर के बारे में जानकारी मीलेंगे जैसे होने सिंह का पूरा नाम, हनी सिंह का करियर, हनी सिंह का जीवन परिचय, उनके जन्म बर्ष और hight, weight उनका गाने कौन कौनसी है Yo Yo honey singh के बारे में बहुत सरे बाते जानने को मिलेगा।

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका नॉलेज फाइंडर के एक नए पोस्ट पर अगर आपको भी रैपिंग पसंद है और आप भी हनी सिंह के जोरदार फैन है तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज हम बात करने वाले है भारत और अन्य देशों के चहिते उनके जिगर के टुकड़े यो यो हनी सिंह के बारे में हनी सिंह को किसी परिचय की जरूरत नही है आप सभी लोग हनी सिंह के बारे में तो आप जानते ही होंगे ,हनी सिंह नोजवानो का गुरुर है बड़ो की सान है और बच्चो के सुपरमैन है और सभी लोग इन्हें बहोत प्यार करते है।हनी सिंह ने बहुत ही कम समय में इतने बड़े मुकाम को हासिल किये है जिसे पाने के लिए बहुत से लोग आए और चले गए लेकिन हनी सिंह को पीछे नहीं कर पाये.

Honey Singh Biography In Hindi
Honey Singh Biography In Hindi

Yo Yo Honey Singh ki पढ़ाई ? Honey Singh Biography In Hindi

हनी सिंह जिनको यो! यो! हनी सिंह के रूप में भी जाना जाता है यह एक भारतीय पंजाबी भाषा रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपना कार्यकाल सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के रूप में 2004 में शुरू किया और जल्द ही एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई है। रैप गायन उन्होंने इंग्लैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्यालय (स्कूल ऑफ़ ट्रिनिटी) में सीखा।वही से इन्होंने अपने नाम के आगे यो यो लगाना सुरु किआ।जिसका मतलब यह बताते है आपका अपना हनी सिंह।

हनी सिंह की शादी, उम्र,हाइट,और असली नाम ?

रैपर, संगीत निर्माता, गायक यो यो हनी सिंह, जिन्होंने अपने धमाकेदार संगीत से बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी, उनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी उम्र 35 (2018) है। उनकी हाइट 173 से० मी०, 1.73 मी०,5 फिट 8 इंच है।
यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। हिरदेश सिंह को लोग और उनके स्टेज नाम यो यो हनी सिंह या हनी सिंह के नाम से जानते हैं। हिरदेश सिंह ने ब्रिटेन के ट्रिनिटी स्कूल से संगीत का अध्ययन किया और बाद में अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए।
उनकी शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई।

करियर

वह अंग्रेजी की तुलना में अपनी मूल भाषा पंजाबी और हिंदी में गाना पसंद करते हैं। उनके गीतों का युवाओं पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कई कॉलेज समारोहों में भी प्रदर्शन किया है।

बालीवुड में शुरूआत :

ये बॉलीवुड में काफी चर्चे में है।यो यो हनी सिंह का नाम बेशक हिरदेश सिंह है लेकिन इन्हे केवल यो यो हनी सिंह नाम से ही जानते हैं।
वे फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए| अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए.

वे फिल्म ‘मस्तान’ जिसमें नसीरुद्दीन शाह भी हैं, में गाना गाने के लिए उन्हें 7 लाख दिये गए है जो कि बॉलीवुड में अब तक किसी भी गायक को दिया जाने वाला सर्वाधिक राशि है| उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में भी शामिल किया गया है.

हनी सिंह को 2013 के अंत में सबसे अधिक लोकप्रियता तब मिली जब उन्हें बॉलीवुड की बड़ी बजट की फिल्मों जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस‘ और ‘बॉस‘ में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

उन्होंने फिल्म “भूतनाथ रिटर्न्स” में भी अमिताभ बच्चन के साथ परफॉर्मेंस किया था और गाना गया था| छोटी बजट की फिल्में जैसे मेरे डैड की मारूति, बजाते रहो और फुगली में भी गाए गए| उनके गाने काफी पापुलर हुए.

2014 में अचानक बॉलीवुड से गायब ही हो गए और किसी भी प्रकार का कोई संगीत महीनों तक नहीं दिया| उनके गायब होने को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई गयी थी| मगर वे सब ज्यादातर फेक थी|

2014 में नदारद रहने के बाद उन्होंने 2015 फरवरी में बर्थडे बैश गाने के साथ वापसी की|

लेकिन फिर से हनी सिंह कुछ दिनों के लिए गायब हो गया। लोगों को इतनी अफवाहें सुनने को मिलीं कि सभी प्रशंसक दुखी थे। अगर सूत्रों की माने तो लोगों ने सुना कि हनी सिंह की हालत इतनी खराब है कि उनका बचना मुश्किल है।

लेकिन उनको बायो पोलर नामक बीमारी ने घेर लिया है लेकिन हनी सिंह ने वापसी कर दी और मौत को पीछे छोड़ दिया है|

हनी सिंह ने मखना गाने से वापसी कर दी है इस मखना गाने ने कुछ दिनों में भारतीय गानों से ज्यादा लोकप्रियता पायी है.

हनी सिंह के वाद विवाद :

उन्होंने पंजाब में एक अश्लील गीत को गाया| जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा उन पर केस दर्ज किया गया| जिससे उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

अपने शराब के अधिक सेवन करने से वह काफी सुर्ख़ियों में रहे| ऐसा कहा जाने लगा कि “हनी सिंह चंडीगढ़ के नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज करवा रहे हैं|

हनी सिंह के गाने जो सबसे ज्यादा चले – Yo Yo Honey Singh Song List

  • हाय मेरा दिल
  • ब्राउन रंग
  • छम्मक छल्लो
  • हाई हील्स
  • बे्रक अप पार्टी
  • ब्रिंग मी बैक
  • ब्लू आईज
  • इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप
  • देसी कलाकार
  • मैं शराबी
  • रानी तू मैं राजा
  • लोनली लोनली
  • पार्टी आन माई माइंड
  • पंजाबियां दी बैटरी
  • लुंगी डांस
  • बॉस टाइटल ट्रेक
  • पार्टी आल नाईट
  • सनी सनी
  • चार बोतल वोडका
  • पार्टी विद भूतनाथ
  • ये फुगली फुगली क्या है
  • यार ना मिले
  • अता माझी सटकली
  • बर्थडे बैश
  • काल औंदी है
  • सुपरमैन
  • वन बोटेल डाउन

यो यो क्रिकेट के दीवाने हैं:

 हनी सिंह एक बड़े क्रिकेट प्रशंसक हैं। जब 2003 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। उस दौरान हनी अपनी वैगनआर कार में पागल होकर ड्राइविंग कर रहे थे। वह अपने करियर की शुरुआत में बल्ली सागू और पंजाबी एमसी के प्रशंसक भी रहे हैं। वह अमेरिकी ज्योतिषी लिंडा गुडमैन के प्रशंसक हैं और ज्योतिषी का अनुसरण करते हैं। इसके अलावा वह एक फिटनेस फ्रीक भी है।

हनी सिंह का व्यक्तिगत जीवन पर चर्चा की

 हालांकि हनी सिंह अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहे। पिछले साल अगस्त तक, इस बात पर सस्पेंस था कि वे शादीशुदा हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में पत्नी शालिनी को अचानक लाकर अपनी शादी की पुष्टि की थी। इससे पहले उनकी शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, लेकिन हनी सिंह ने उन्हें फोटोशूट कहा। उन्होंने न केवल ‘इंडियाज रॉ स्टार’ के सेट पर अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।

Facts About Honey Singh in Hindi;

  1. 2012 में यूटूब के टॉप 10 ट्रेंडिंग विडियो में उन्होंने 2 स्थान हासिल किये थे. उनका गाना ब्राउन रंग पहले पायदान पर था और हाई हिल्स चौथे स्थान पर था.
  2. हनी सिमघ एक बेहतरीन रैपर तो है ही लेकेन उन्होंने एक्टिंग मैं भी अपनी कोसिस जारी की। उन्होंने पंजाबी फिल्म मैं तेरा 22 तू मेरा 22 और मिर्ज़ा जैसे फ़िल्म में एक्टिंग की लेकिन मूवी फ्लॉप होने के बाद उनगोने एक्टिंग छोड़ना ही मुनासिब समझा।
  3. यो यो ने दुबई में 100,000 $ की लागत लगाकर अपने गाने “ब्राउन रंग” को शूट किया था।यह उनका सबसे महंगा गाना था इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई थी।
  4. 2006 में हनी सिंह BCC वर्ल्ड चार्ट में नंबर वन बने.
  5. सुनील बोहरा की फिल्म मस्तान के गाने “मुझे नीत पिला दे सजना” के लिए उन्होंने 70 लाख रुपये लिए थे और तभी से वे बॉलीवुड इतिहास के सबसे महंगे सिंगर बन गये. आज तक किसी बॉलीवुड आर्टिस्ट को एक गाने के लिए इतनी
    रकम नही दी गयी है.
    6-हनी सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।उनका पार्टी आल नाईट गनाभि सेंसर बोर्ड में फस गया था।हनी सिंह पर कई बार यह केस हो चुके है कि उनके कई गाने महिलाओ के खिलाफ व अश्लील होते है।

At Last :

तो दोस्तों यह थी Honey Singh के जीवन परिचय आशा करता हु आपको हनी सिंह सिंगर के बारे में कुछ नए जानने को मिला और आपको यह Honey Singh Biography In Hindi, हनी सिंह का जीवन परिचय! पोस्ट बहुत पसंद आया है अगर आप हनी सिंह के फैन है तो इसे शेयर करना न भूले।

इस ब्लॉग के लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन पाने के लिए फेसबुक पेज लाइक, ब्लॉग के बेल्ल आइकॉन सब्सक्राइब करना न भूले। नॉलेज फाइंडर ब्लॉग विजिट करने के लिए और लिख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़े –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *